Site icon Dainik Savera Times

रामकथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत बिगड़ी, आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती

आगरा: हाथरस में रामकथा कह रहे तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत पर उनको आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक रामभद्राचार्य महाराज की 4 साल पहले बाईपास सर्जरी हो चुकी है। ऐसे में डाक्टर हर तरह की जांच कर रहे हैं। रामभद्राचार्य महाराज को एयर एंबुलैंस से देहरादून ले जाने की बात भी चल रही है। हालांकि, किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की। रामभद्राचार्य महाराज की हाथरस के गांव लाढ़पुर में राम कथा चल रही है। विगत 25 जनवरी से शुरू हुई इस कथा का शुक्रवार को आखिरी दिन है। हालांकि, अब वह रामकथा में शमिल नहीं होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी को फोन करके उनका हालचाल जाना।

Exit mobile version