Site icon Dainik Savera Times

जनता दर्शनः सीएम योगी का हर पीड़ित की समस्या का समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दिया जाए और उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण किया जाए। शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में योगी आदित्यनाथ ने 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आíथक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी।

Exit mobile version