Dainik Savera Times

CM Yogi ने किया भूटान नरेश का स्वागत, आज लखनऊ पहुंचे Namgyal Wangchuk

लखनऊ: भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक सोमवार को लखनऊ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भूटान नरेश को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका कुशलक्षेम जाना। भूटान नरेश ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिवादन किया। वहीं एयरपोर्ट पर कलाकारों ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप विभिन्न प्रस्तुतियों से उनका स्वागत किया। वांग्चुक ने भी कलाकारों की हौसलाअफजाई की।

 

भूटान नरेश मंगलवार को प्रयागराज महाकुम्भ जाएंगे। वे यहां संगम पर पावन त्रिवेणी स्नान व दर्शन-पूजन आदि करेंगे। स्वागत करने वालों में महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी आदि ने एयरपोर्ट पर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें :- PARLIAMENT LIVE: ‘INDI गठबंधन ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया’, लोकसभा में बोले अमित शाह

Exit mobile version