Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bhadohi News: तीन बच्चों के साथ महिला तालाब में कूदी, सास की तेरहवीं के बाद उठाया खाैफनाक कदम

April 10, 2025

Bhadohi News: तीन बच्चों के साथ महिला तालाब में कूदी, सास की तेरहवीं के बाद उठाया खाैफनाक कदम

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही में एक महिला ने अपने तीन बच्चों को लेकर गांव के एक तालाब में छलांग लगा दी जिससे दो बच्चों की मौत हो गई जबकि महिला और उसके एक बच्चे की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे यहाँ दुर्गागंज थाने के शेरपुर गोपालहा गाँव की है। अन्नू देवी (35), अपने तीन बच्चों दीक्षा (8), दिव्यांश (3) और सूर्यांश (6) को लेकर तालाब में कूद गई।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से दीक्षा और दिव्यांश के शवों को पानी से निकाल लिया है और महिला और सूर्यांश की तलाश जारी है। मांगलिक ने बताया महिला ने ऐसा घातक कदम क्यों उठाया इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है। फिलहाल मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौजूद है।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की BKI आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई, विस्फोटक हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें