Site icon Dainik Savera Times

समाज के पुर्ननिर्माण में कल्याण सिंह का अविस्मरणीय योगदान : CM योगी

People of Samajwadi Party

People of Samajwadi Party

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रविवार को कहा कि उनका समाज के पुर्ननिर्माण में अविस्मरणीय योगदान है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर यहां ‘द मॉल एवेन्यू’ में आयोजित कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने कहा उनकी स्मृतियों की जीवंतता बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार ने लखनऊ में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट और बुलंदशहर के मेडिकल कॉलेज का नामकरण भी ‘‘श्रद्धेय कल्याण सिंह जी’’ के नाम पर किया है। योगी ने कहा, ‘‘सत्ता के लिए लोग सिद्धांतों की तिलांजलि दे देते हैं।

कुछ (सत्ता) प्राप्त करने के लिए मूल्यों के साथ समझौता करते हैं, लेकिन कल्याण सिंह जैसे व्यक्ति ने मूल्यों तथा सिद्धांतों के साथ कभी समझौता नहीं किया।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘देश 1947 में आजाद हुआ, लेकिन उत्तर प्रदेश के लोगों को पहली बार इसका अहसास तब हुआ जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करके कल्याण सिंह जी ने शासन व्यवस्था को आगे बढ़ाया। उस समय भी बहुत से लोग उन्हें अस्थिर करने के लिए अव्यवस्था फैलाने पर उतारू थे। इसकी परवाह किए बिना उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सरकार की तिलांजलि दी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कल्याण सिंह ने जो सपना देखा वह साकार हो गया। आज अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण कार्य पूरा हो गया तो उनकी आत्मा को भी असीम शांति प्राप्त हुई होगी।’’ योगी ने कहा, ‘‘कल्याण सिंह जी की कार्यकुशलता, कर्मठता व प्रशासनिक क्षमता को हर किसी ने स्वीकार किया है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य की 25 करोड़ जनता के जीवन में सुरक्षा तथा खुशहाली लाकर कल्याण सिंह के सपनों के उत्तर प्रदेश को बढ़ाया जा सकता है।’’

ये भी देखें : Apara Ekadashi 2026: मई में कब है अपरा एकादशी? जानिए व्रत की सही तारीख, मुहूर्त और पारण का समय

Exit mobile version