Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

सहारनपुर में कलयुगी बेटे 64 वर्षीय बुजुर्ग पिता की पीट-पीटकर कर की हत्या, गिरफ्तार

February 6, 2024

सहारनपुर में कलयुगी बेटे 64 वर्षीय बुजुर्ग पिता की पीट-पीटकर कर की हत्या, गिरफ्तार

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नानौता थाना क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना प्रकाश में आई है, जहां 64 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुक्म सिंह उर्फ बिट्टू के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात को नानौता थाना पुलिस को एक 64 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के संबंध सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। मृतक की पहचान गुडम्ब गांव के रूपचंद के रूप में हुई। मृतक के छोटे बेटे की शिकायत पर प्राथमिक दर्ज की गई। जिसमें मृतक के बड़े बेटे हुक्म सिंह उर्फ बिट्टू को नामजद किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने कहा कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने मृतक की कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि संपत्ति के बंटवारे के विवाद में उसने वारदात को अंजाम दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें