Kaushambi News : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहली घटना-
सराय अकिल थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि जुगराजपुर गांव के चार बच्चे सतीश कुमार (13), मणि (13), पवन दास और दीपांजलि बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान तेज वज्रपात से आकाशीय बिजली गिरी और चारों बच्चे इसकी चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि परिजन तुरंत इन झुलसे बच्चों को एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने सतीश और मणि को मृत घोषित कर दिया, जबकि पवन और दीपांजलि को प्राथमिक उपचार के बाद खतरे से बाहर बताया गया। अधिकारी के मुताबिक घटना की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को भेज दी गई है और मृतक बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
दूसरी घटना-
दूसरी घटना कौशाम्बी थाना क्षेत्र के तारा का पुरा गांव की है। क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि तारा का पुरा गांव में तीन बच्चे गोविंद (15), रूपा देवी (12) और मोहित (10) भैंस चराने गए थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से तीनों बच्चे झुलस गए। सिंह ने बताया कि गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई और रूपा की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मोहित का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...