Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

कौशांबी में बनियान-तौलिया पहनकर सुनवाई करने वाला उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

November 7, 2023

कौशांबी में बनियान-तौलिया पहनकर सुनवाई करने वाला उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

कौशांबीः कौशांबी जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक एक वीडियो में बनियान-तौलिया पहनकर सुनवाई करते एक उपनिरीक्षक (दरोगा) का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद उसे निलंबित कर दिया। एसपी ने यह जानकारी दी। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के कोखराज थाना की सिंघिया चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक रामनारायण सिंह के तौलिया और बनियान पहनकर फरियादियों की फरियाद सुनने का वीडियो व खबर संज्ञान में आने के बाद सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच क्षेत्रधिकारी (सीओ) सिराथू अवधेश विश्वकर्मा को सौंपी गई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें