Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

लैपटॉप एवं मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मुठभेड़ में 2 गिरफ्तार

March 15, 2023

लैपटॉप एवं मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मुठभेड़ में 2 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: थाना बीटा-2 पुलिस ने गाड़ियों के शीशे तोड़कर लैपटॉप एवं मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए, चेकिंग के दौरान हुयी पुलिस मुठभेड़ में 2 चोर 1.मिथुन उर्फ मृत्युंजय पुत्र कामेश्वर निवासी ग्राम लिमडी, थाना कौच, जिला गया, बिहार वर्तमान पता सी-16, ओमीक्रोन-1, लाल बिल्डिंग थाना दादरी गौतमबुद्धनगर (घायल अवस्था में) 2.विशाल उर्फ मोनू पुत्र श्रीलाल महतो उर्फ श्रीराम निवासी ग्राम महेश पुर, थाना पीरी बाजार, जिला लक्की सराय, बिहार वर्तमान पता ऐच्छर, थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के सिग्मा-3 के पीछे सर्विस रोड, ऐच्छर से गिरफ्तार किया है।अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से चोरी के 2 लैपटॉप, 16 मोटरसाइकिल, 2 अवैध तमंचे, 2 कारतूस जिंदा व 2 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के चोर है, जो गाड़ियों के शीशे तोडकर गाड़ियों से लैपटॉप व बैग एवं दो पहिया वाहन मोटरसाइकिलेंचोरी करते हैं। अभियुक्तों के कब्जे से मुठभेड़ के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई थी। उसके बाद अभियुक्त विशाल की निशादेही पर जंगल ग्राम नटमढ़ैया, बारातघर के पीछे से चोरी कर छिपायी हुयी 15 मोटरसाइकिलें और बरामद की गयी हैं। इन पर 1 दर्जन से ज्यादा लूट और चोरी के मामले दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें