Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर रोज होगा लेजर शो

August 26, 2023

काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर रोज होगा लेजर शो

काशीः श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर रोजाना अब लेजर शो का आयोजन होगा। यहां पर्यटकों को गंगा आरती, घाटों और काशी के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। पर्यटक लगभग 45 मिनट तक गंगा की लहरों पर लेजर शो का आनंद लेंगे। गंगा आरती और लेजर शो का समय एक ही होगा। अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रोजाना लेजर शो कराने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। वहीं, पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार लेजर शो के लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा गया था। मुख्यालय की ओर से इसे सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

काशी विश्वनाथ कारिडोर बनने के बाद काशी में पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई। पर्यटक गंगा विहार के साथ ही दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती देखना पसंद करते हैं। लेजर शो में पर्यटकों को गंगा आरती, काशी के घाट व दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकारी मिलेगी। पर्यटन विभाग के इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें