Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा चुनाव 2024ः यूपी में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन आज से

March 28, 2024

लोकसभा चुनाव 2024ः यूपी में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन आज से

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन गुरुवार से शुरू होगा। इस चरण में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। दूसरे चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है। स्क्रूटनी 5 अप्रैल को होगी। 8 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 26 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर (एससी) और मथुरा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होगा।

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार, इन सीटों पर मतदाताओं की संख्या 1.67 करोड़ है। इनमें 90.11 लाख पुरुष, 77.38 लाख महिला और 787 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। दूसरे चरण में 7,797 मतदान केंद्र और 17,677 पोलिंग बूथ होंगे। इस बीच, उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए 201 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें