Site icon Dainik Savera Times

रास चुनाव : सपा ने बनाया रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और आलोक रंजन को उम्मीदवार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) ने राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन को उम्मीदवार बनाया है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को बताया कि पार्टी ने पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने बताया कि यह सभी उम्मीदवार आज 12 बजे नामांकन दाखिल करेंगे।

Exit mobile version