Site icon Dainik Savera Times

Lucknow fire tragedy: एक्शन में योगी सरकार, 4 पर FIR, सील किए गए 5 प्रतिष्ठान

Lucknow fire tragedy

Lucknow fire tragedy

Lucknow fire tragedy: लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को एक निजी कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है और मामले में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इमारत के मालिक समेत चार नामजद तथा अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105, 110, 125 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

22 प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई
लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) भी सक्रिय हो गया है। कोचिंग संस्थानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ केडीए ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कानपुर के चार जोनों में 22 प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें से पांच प्रतिष्ठानों को केडीए अधिकारियों ने सील कर दिया है। केडीए की ओर से देर रात तक अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें- Today weather 23 June 2026: कहीं उमस तो कहीं आंधी-तूफान का अलर्ट, 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

 

बीते दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की।

घटनास्थल पर पहुंचे थे CM योगी
मुख्यमंत्री ने अपने निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। घटना के कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

घटनास्थल का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने अग्निकांड में घायल लोगों से मुलाकात की।

उच्चस्तरीय जांच के आदेश
घटनास्थल पर मौजूद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया था कि हादसे में 14 बच्चों की मृत्यु हुई है और चार घायल बच्चों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों का इलाज किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

ये भी पढ़ें- Aaj ka rashifal 23 June 2026: इन 2 राशियों के लिए आज का दिन निराशा और जोखिम भरा, जानें अन्य राशियों का हाल

मृतकों का होगा पोस्टमार्टम
KGMU की कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद ने कहा था कि अलीगंज अग्निकांड में घायल लोगों को बचाने के लिए चिकित्सकों की पूरी टीम जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनका पंचनामा और पोस्टमार्टम कराना आवश्यक प्रक्रिया है, जिसे शुरू कर दिया गया है।

 

Exit mobile version