Site icon Dainik Savera Times

चाय वाले को रौब दिखाना इस IPS अधिकारी को पड़ा महंगा! जानें क्या है पूरा मामला

Arrest

Lucknow IPS officer: लखनऊ से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर दुकानदार से रौब झाड़ने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने विवाद के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस को भी सैल्यूट करने और टोपी लगाने का आदेश दिया और खुद को नोएडा में तैनात आईपीएस अधिकारी बताया। महानगर थाने की पुलिस ने बीती देर रात आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस वालों पर झाड़ा रौब
पूरी घटना महानगर इलाके के गोल मार्केट की है, जहां आरोपी मिथिलेश शुक्ला चाय की दुकानदार से पैसे के लेने-देने को लेकर विवाद कर रहा था। विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने रौब दिखाते हुए कहा, “टोपी क्यों नहीं लगाई है? मुझे सैल्यूट करो। मैं नोएडा में तैनात आईपीएस अधिकारी हूं।”

ये भी पढ़ें- अगले 72 घंटे अहम, 19 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी

 

पहचान पत्र मांगने पर हुआ शक
जब पुलिसकर्मियों ने उससे पहचान पत्र मांगा तो आरोपी ने टालमटोल किया और कहा कि सुबह लाकर दे दूंगा। उसके व्यवहार से शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसका पूरा सच सामने आ गया।

अकाउंट एग्जीक्यूटिव है मिथिलेश
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति मिथिलेश शुक्ला (40 वर्ष) है, जो लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर रोड स्थित भारत नगर में रहता है। वह नोएडा सेक्टर-18 स्थित सैमसंग कंपनी में अकाउंट एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत है। वह वास्तव में कोई पुलिस अधिकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें- अब यमुना होगी साफ, दिल्ली सरकार का मास्टर प्लान तैयार

 

इन धाराओं के तहत केस हुआ दर्ज
महानगर थाने में दरोगा आर्यन शर्मा की शिकायत पर आरोपी मिथिलेश शुक्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 132 (सरकारी सेवक का छद्म वेश धारण करना), 221 (छद्म वेश में अपराध करना) तथा 204 (साक्ष्य गुप्त रखने या नष्ट करने संबंधी) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

चाय वाले को रौब दिखाना पड़ा महंगा
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अक्सर फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर लोगों को धमकाता और रौब झाड़ता था। गोल मार्केट में चाय वाले के साथ हुई छोटी सी बात को लेकर उसने इतना रौब दिखाया कि आसपास के लोग भी हैरान रह गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक फर्जीवाड़े को तुरंत पकड़ लिया गया।

Exit mobile version