Lucknow–Kanpur Expressway: उत्तर प्रदेश में जल्द ही एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बदलाव देखने को मिलेगा। लखनऊ और कानपुर के बीच नया एक्सप्रेसवे बनकर तैयार है और आम जनता के लिए जल्द ही खोल दिया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे न केवल दोनों शहरों के बीच की दूरी कम करने का काम करेगा, बल्कि यात्रा के समय को भी काफी घटा देगा। हालांकि, इसके साथ ही यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ भी चर्चा का विषय बन गया है।
टोल दरें बनीं चर्चा का केंद्र
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने एक्सप्रेसवे के लिए टोल दरों को अंतिम रूप दे दिया है। इस मार्ग पर वाहनों के संचालन की शुरूआत के साथ ही ये दरें लागू हो जाएंगी। इस एक्सप्रेस-वे पर ध्यान खींचने वाली बात यह है कि नया एक्सप्रेसवे मौजूदा लखनऊ–कानपुर हाईवे (NH-27) के मुकाबले काफी महंगा साबित होगा। जहां अभी कार चालकों को एक तरफ के लिए ₹95 टोल देना पड़ता है। वहीं एक्सप्रेसवे पर यही शुल्क करीब 186 प्रतिशत महंगा होकर ₹275 होगा।
वाहन श्रेणी के अनुसार टोल शुल्क नई दरों के अनुसार कार, जीप और SUV के लिए एकतरफा टोल ₹275 और 24 घंटे के भीतर वापसी पर ₹415 तय किया गया है। हल्के कमर्शियल वाहनों को एक तरफ के लिए ₹445 और वापसी पर ₹670 देना होगा। बस और ट्रक के लिए यह शुल्क ₹935 (एकतरफा) और ₹1405 (राउंड ट्रिप) रहेगा। भारी कमर्शियल वाहनों के लिए ₹1020 (एकतरफा) और राउंड ट्रिप के लिए 1530 निर्धारित किया गया है।
समय की बचत बनेगी सबसे बड़ा आकर्षण
जहां मौजूदा हाईवे पर 94 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रैफिक के कारण 2.5 से 3 घंटे तक लग जाते हैं, वहीं नया 6-लेन एक्सप्रेसवे इस दूरी को घटाकर 63 किलोमीटर कर देगा। 120 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ यह सफर मात्र 30 से 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।
सुविधा बनाम खर्च,यात्रियों के सामने विकल्प
यह एक्सप्रेसवे खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा, जो रोजाना लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा करते हैं। कम समय में सफर पूरा होने से उत्पादकता बढ़ेगी और यात्रा का तनाव भी घटेगा।
ये भी पढ़ें- Gold Silver Price: सोने-चांदी के दाम बढ़े या घटे? जानें क्या है आज का Latest Rate
हालांकि, अधिक टोल दरें आम यात्रियों के लिए एक बड़ी चिंता बन सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जिन लोगों के लिए समय की बचत प्राथमिकता है, वे इस एक्सप्रेसवे को अपनाएंगे, जबकि बजट को ध्यान में रखने वाले यात्री पुराने हाईवे का ही उपयोग करना पसंद कर सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...