Site icon Dainik Savera Times

Lucknow Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस पलटने से 7 लोगों की मौत

UP Accident

UP Accident

यूपी डेस्कः राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में बड़ा हादसा हो गया। जौखंडी गांव में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार ये बस पंजाब के लुधियाना से बिहार के दरभंगा जा रही थी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बस में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version