Lucknow Fire Latest Update News : राजधानी लखनऊ के विकास नगर सेक्टर-12 में रिंग रोड के किनारे बनी एक झुग्गी बस्ती में बुधवार शाम को भयानक आग लग गई। जिसके बाद झोपड़पट्टी में आग लगने से 100 से अधिक सिलेंडरों में जोरदारा धमाके हुए। इससे आग और विकराल हो गई थी। लपटें करीब 20-30 फीट ऊपर तक उठ रही थी। कालोनी में रहने वाले लोग दहशत के कारण अपने घरों से बाहर सड़कों पर आ गए।
लखनऊ जल रहा है सिलिंडर ब्लास्ट से आग लगी झुग्गी-झोपड़ी जलकर राख हो गई।
— Ankit Yadav (@Ankitydv92) April 15, 2026
कुछ ही देर में फैल गई आग
शुरुआत में लगी आग ने बहुत तेजी से फैलकर विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते करीब 1200 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। यह झुग्गी बस्ती लगभग तीन बीघे जमीन में फैली हुई थी, जिसमें 200 से ज्यादा परिवार रहते थे।
दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीमें रात 10 बजे तक आग बुझाने में लगी रहीं। बस्ती में रखे करीब 100 एलपीजी सिलेंडर आग की चपेट में आ गए और एक-एक कर पटाखों की तरह फटने लगे। इन धमाकों से पूरा इलाका कांप उठा और आसमान में काला धुआं फैल गया।
#WATCH | लखनऊ: विकास नगर के बस्ती क्षेत्र में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/vhv2CE7XVN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
आग लगने की वजह क्या रही…
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत बस्ती में बने मस्जिद जैसे एक ढांचे से हुई थी। तेज हवा और सिलेंडर फटने की वजह से आग और तेजी से फैल गई।
30 घरों को खाली कराया गया
घटना के समय बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। लोगों में भगदड़ हो गई और पास के करीब 30 घरों को खाली कराया गया। रिंग रोड पर यातायात भी कई घंटों तक प्रभावित रहा।
जानमाल का नुकसान
अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, कुछ बच्चों के लापता होने की खबर है, जिनकी तलाश जारी है। इसके अलावा, करीब 50 पशुओं के जलने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
#WATCH | लखनऊ: विकासनगर के बस्ती क्षेत्र में आग लगी।दमकल विभाग द्वारा आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। https://t.co/kVtWDVJchh pic.twitter.com/eSgU4JTyvk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2026
250 लोगों को नाइट शेल्टर में शिफ्ट किया गया
प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। लगभग 250 लोगों को पास के पार्क में बने नगर निगम के नाइट शेल्टर में शिफ्ट किया गया। वहां खाने-पीने, रहने और चिकित्सा की व्यवस्था की जा रही है।
सीएम ने दिये तेजी से राहत कार्य करने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तेजी से राहत कार्य करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मौके का दौरा कर उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जांच जारी
आग लगने का असली कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। प्रशासन ने इस पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
स्थिति अब नियंत्रण में…
अधिकारियों के अनुसार, आग को आसपास की कॉलोनियों और दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया है और अब स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है।

