Site icon Dainik Savera Times

Maha Kumbh Mela 2025 : CM Yogi ने अधिकारियों को दिए निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार करें खाका

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में 2025 में होने वाले महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए खाका तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ-2025 की तैयारियों की समीक्षा की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ-2025 में श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए रेल मंत्रलय से प्रयागराज से लखनऊ और दिल्ली तक सुपरफास्ट ट्रेन की व्यवस्थाएं कराने की अपील की जाए।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने प्रयागराज तक संपर्क बेहतर बनाने तथा प्रयागराज-अयोध्या, लखनऊ, गोरखपुर मार्ग और लंबित सभी सड़क कार्यों को अक्टूबर 2024 तक पूरा कराने के लिए अधिकारियों को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से बातचीत करने को कहा हैं।प्रदेश सरकार ने संबंधित सभी विभागों से 2022-23 के सभी लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए तय समय पर उन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

बयान के अनुसार राज्य सेतु निगम को लंबित सेतुओं के निर्माण में तेजी लाने को कहा गया है वहीं, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, बाढ़ कार्य खंड, नगर निगम प्रयागराज, राज्य सड़क परिवहन निगम और पर्यटन विभाग को समय पर सभी कार्य संपन्न कराने को कहा गया है। महाकुंभ 2025 के लिए एक वेबसाइट और ऐप भी तैयार किया जा रहा है।

Exit mobile version