Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की संख्या

February 11, 2025

महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की संख्या

प्रयागराज। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी गई है। 11 फरवरी की सुबह 10:00 बजे तक यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 93 विशेष गाड़ियां चलाई गईं, जिससे 4.50 लाख से अधिक लोगों को उनके गंतव्य तक भेजा गया। रेलवे प्रशासन महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। बीते दिन, 10 फरवरी (सोमवार) को कुल 334 ट्रेनों का संचालन किया गया, जिससे लाखों यात्रियों ने अपनी यात्रा पूरी की। रेलवे के अनुसार, इस दिन 14.40 लाख से अधिक यात्री विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से प्रयागराज पहुंचे या यहां से अपने गंतव्य को रवाना हुए।

स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के लिए रेलवे ने अतिरिक्त हेल्प डेस्क, सूचना केंद्र और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। साथ ही, प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

महाकुंभ के दौरान रेलवे द्वारा की जा रही यह विशेष व्यवस्था यात्रियों के लिए राहतभरी साबित हो रही है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है, जिसे देखते हुए रेलवे द्वारा अतिरिक्त ट्रेनों की संख्या और बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें :- निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- संसद में भाषण नहीं, जादू शो कर रहे थे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें