Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

मेरठ में एक कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फटने से हुआ बड़ा हादसा, 50-60 मजूदर मलबे में दबे

मेरठ: दौराला क्षेत्र में बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फट गया, जिसके चलते गैस रिसाव हो गई है और पूरी छत ही उड़ गई। बताया जा रहा है कि 50-60 मजदूर घायल हुए हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आज दोपहर कोल्ड स्टोर में बॉयलर फट गया। जिससे निमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया। गैस रिसाव में 50 मजदूर बेहोश होने बताए गए हैं। इसकी जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं बेहोश हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

Exit mobile version