Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 करोड़ की अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार

February 20, 2023

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 करोड़ की अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब से बिहार ले जा रहे दो ट्रकों पर लदी 1740 पेटी अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब की कीमत करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस अधीक्षक डा यशवीर सिंह ने रविवार को बताया कि होली के त्यौहार के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। क्राइम ब्रांच व राबट्र्सगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध शराब बिहार लेकर जाने वाले हैं। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर राबट्र्सगंज ओवर ब्रिज पर घेराबंदी कर अवैध रुप से शराब लेकर जा रहे दो ट्रकों को पकड़ लिया। पुलिस टीम ने जब दस्तावेज, बार कोड व क्यूआर कोड की जांच एक्साइज विभाग व सेलटैक्स द्वारा कराया तो शराब अवैध पायी गई।

इस मामले में पंजाब के रुपनगर जिला निवासी मेहर सिंह और हिमाचल प्रदेश के उना निवासी सूखंवत सिंह व समिर खान को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तो ने बताया कि अंग्रेजी शराब को फर्जी दस्तावेजों के जरिये अरुणाचल प्रदेश ले जाया जा रहा था।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें