Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी आरोपी ढेर, दुष्कर्म और हत्या के लगे थे इल्जाम

August 9, 2026

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी आरोपी ढेर, दुष्कर्म और हत्या के लगे थे इल्जाम

UP police encounter: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ के दौरान स्वात टीम के दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

गुलावठी और सिकंदराबाद थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान स्वात टीम में तैनात सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार और कॉन्स्टेबल नरेंद्र कुमार भी घायल हो गए। एनकाउंटर में ढेर मोनू का एक साथी फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है। मौके से पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें- बाबा महाकाल का सूर्य, चंद्रमा और भांग से विशेष शृंगार; सिंगर बी प्राक ने किए दर्शन, शाम को देंगे प्रस्तुति

 

पुलिसकर्मियों पर फायरिंग
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस टीम इलाके में चेकिंग कर रही थी, तभी दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। रुकने के बजाय अपराधियों ने पुलिसकर्मियों पर कई राउंड गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।”

मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश मोनू को इलाज के लिए घायल पुलिसकर्मियों के साथ तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। आरोपी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा
पुलिस के अनुसार, मोनू काकोड़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। इस घटना के संबंध में 1 अगस्त को काकोड़ थाने में मामला दर्ज किया गया था।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मारे गए आरोपी के खिलाफ बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, जीआरपी बरेली और जीआरपी अलीगढ़ समेत कई जिलों और पुलिस इलाकों में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें