Site icon Dainik Savera Times

मनमोहन सिंह का जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति : दया शंकर

लखनऊ। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि वह भारत में आर्थकि सुधार के लिए जाने जाते हैं। उनकी सादगी को पूरी दुनिया में सभी लोग पसंद करते हैं। ऐसे व्यक्तित्व का चले जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मृत्यु से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। वह अपने पूरे जीवनकाल में आरबीआई गवर्नर, देश के वित्तमंत्री, प्रधानमंत्री के आर्थकि सलाहकार और प्रधानमंत्री रहे। वह भारत में आर्थकि सुधार के लिए जाने जाते हैं। उनकी सादगी को पूरी दुनिया में सभी लोग पसंद करते हैं। ऐसे व्यक्तित्व का चले जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।‘

इसके बाद पूर्व पीएम के स्मारक विवाद पर उन्होंने कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री का भारत सरकार पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर रही है। हमारी पार्टी पूरे सम्मान के साथ पूर्व प्रधानमंत्री को विदा करेगी। हमारी पार्टी उनका पूरा सम्मान करती है। उनका स्मारक जल्दी ही बनेगा।‘

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार ने उस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसी जगह करने की मांग की गई थी, जहां उनके सम्मान में एक स्मारक बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें- समुद्री सुरक्षा से उड़ानों तक स्थिति सामान्य, 24 घंटे में 49 समेत 2,729 भारतीय नाविक लौटे देश

Exit mobile version