
मऊः जिले में नाबालिग लड़की के कथित अपहरण के मामले में वांछित एक आरोपी को मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसके बाद तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके उसे घायल अवस्था में इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां, उसका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस टीम 29 मई को हलधरपुर थाने में दर्ज एक मुकदमे में वांछित दानिश उर्फ छोटू की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे अपने साथ ले गया था। उन्होंने बताया कि बाद में लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया, लेकिन आरोपी फरार था।
सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
घोसी के पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार तड़के पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बसारिकपुर की ओर से आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर गोली चला दी।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक घायल आरोपी को पहले रत्नपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे मऊ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...