Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रेन की चपेट में आने से नाबालिग लड़के की मौत

December 4, 2023

ट्रेन की चपेट में आने से नाबालिग लड़के की मौत

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रेल की पटरी के पास लगे पेड़ से बेर तोड़ते वक्त 11 वर्षीय लड़के की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) सागर जैन ने सोमवार को बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के परागपुर गांव के रहने वाले रईस नामक व्यक्ति का 11 वर्षीय बेटा शाह आलम रविवार देर शाम अपने दोस्तों के साथ रेल की पटरी के पास लगे बेर के पेड़ से फल तोड़ने गया था। इसी दौरान वह वहां से गुजर रही किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें