Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीतापुर में ट्रक की चपेट में आने से नाबालिग कांवड़िये की मौत

August 21, 2023

सीतापुर में ट्रक की चपेट में आने से नाबालिग कांवड़िये की मौत

सीतापुर ः सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक ट्रक की चपेट में आने से नाबालिग कांवड़िये की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा देर रात उस समय हुआ, जब कावड़ियों का एक समूह नैमिषारण्य से जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने सिद्धेश्वर मंदिर जा रहा था। अधिकारी के मुताबिक, हादसे में मारे गए कावड़िये की पहचान सिधौली निवासी राजा (13) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया।

अधिकारी के अनुसार, हादसे से आक्रोशित साथी कावड़ियों ने शव को सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। उन्होंने बताया कि बाद में अपर पुलिस अधीक्षक सीतापुर एनपी सिंह ने आक्रोशित कांवड़ियों को समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाया। अधिकारी के मुताबिक, मृत कांवड़िये के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें