Site icon Dainik Savera Times

एटा में आकाशीय बिजली गिरने से मां की मौत, बेटी घायल

एटा। जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम झकरई में शनिवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई तथा उसकी 12 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक अलीगंज अमित कुमार ने बताया कि ग्राम झकरई निवासी पिंकी देवी (उम्र 45 वर्ष) अपनी पुत्री 12 वर्षीय सीता के साथ घर की छत पर रखे उपले को बारिश से बचाने के लिये गई थी, लेकिन अचानक आकाशीय बिजली तेज आवाज के साथ उनपर गिर पड़ी। उन्होंने कहा कि इससे मां और बेटी, दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गईं।

आसपास के ग्रामीणों तथा परिजनों ने दोनों को अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने पिंकी देवी को मृत घोषित कर दिया। कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि उसकी पुत्री सीता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version