लखनऊ: यूपी के गाजीपुर लोकसभा सीट से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने 1 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। अफजाल अंसारी समाजवादी पार्टी के टिकट पर गाजीपुर से चुनाव लड़े थे। वहीं बीजेपी ने यहां से पारसनाथ राय को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं इस सीट से बसपा ने उमेश कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया था। जो काफी वोटों से पीछे रहे। यहां साफ तौर से लड़ाई इंडिया गठबंधन और बीजेपी के बीच थी। जिसमें इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अफजाल अंसारी एक लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। इस सीट को जीतने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगाई थी। पर भाजपा एक बार फिर सफल नहीं हुई है।
गाजीपुर लोकसभा सीट से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने जीता चुनाव

