Site icon Dainik Savera Times

होटल के कमरा नंबर 209 में प्रेमी संग ठहरी युवती…जानें क्या हुआ आगे

Ghaziabad News: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना इलाके के एक होटल के कमरा नंबर 209 में रविवार सुबह युवती का शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। युवती एक युवक के साथ होटल में ठहरी थी। युवक ने ही युवती के भाई को फोन पर सूचना दी थी कि होटल में उसकी बहन का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वेव सिटी थाना इलाके के अनंत होटल के कमरा नंबर 209 में 20 अक्तूबर को रात 11 बजे किराए पर लिया था। रविवार की सुबह युवती का शव कमरे में मिला। शनिवार रात को युवक कमरे की चाबी काउंटर पर जमा करके चला गया था।

बड़ी खबर: 15 नवंबर से पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे बंद, जाने क्या है मामला

युवती की पहचान शहजादी पुत्री ताहिर निवासी बसरा कॉलोनी, पिपलैड़ा धौलाना हापुड़ के रूप में हुई। शहजादी के परिवार ने मसूरी के अजहरुद्दीन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में होटल के प्रबंधक ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Exit mobile version