Site icon Dainik Savera Times

Muzaffarnagar पुलिस ने पहचान ऐप किया लॉन्च, अपराध पर अब लगाया जाएगा अंकुश

Muzaffarnagar Police

Muzaffarnagar Police

Muzaffarnagar Police : अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर पुलिस ने मंगलवार को पहचान ऐप लॉन्च किया। इसके माध्यम से अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा। इस ऐप में अपराधियों का काला चिट्ठा भी होगा। मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने पहचान ऐप लॉन्च किया। ऐप को एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ कुमार ने तैयार किया है। इसमें सभी अपराधियों से जुड़ी जानकारियां होगी, जो एक क्लिक पर सामने आएगी। जनपद के भूमाफिया, गैंगस्टर के अलावा जितने भी गैंग संचालित हैं, उनके सरगना और सदस्यों के नाम, इनाम की राशि और मुकदमे से जुड़ी जानकारियां भी हैं।

एसएसपी अभिषेक सिंह ने ऐप की लॉन्चिंग के दौरान पत्रकारों को जानकारी दी कि यह ऐप अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए काफी कारगर साबित होगा, जिसमें जनपद और आसपास के सभी अपराधियों की डिटेल्स हैं, जो एक क्लिक से सामने आ जाएगा। इसमें बड़े गैंग के सदस्यों के नाम, फोटो, सरगना के नाम, अपराध और कौन अपराधी किस तरह से अपराध को अंजाम देता है, उससे जुड़ी जानकारियां भी होगी। यह ऐप एसपी सिटी के नेतृत्व में कंप्यूटर ऑपरेटर ने बनाया है। यह तीन चरण में काम करता है।

उन्होंने बताया कि ऐप में भूमाफिया, गैंगस्टर जैसे अपराधियों की पूरी हिस्ट्री है। उनकी पारिवारिक स्थिति की भी जानकारियां हैं। ऐप में 5,000 अपराधियों का डेटा भरा गया है। जिसे 70 प्रतिशत तक वेरिफाई किया जा चुका है। ऐप के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर को 5,000 रुपए पुरस्कार दिया गया है। इस ऐप को कांस्टेबल लेवल तक डाउनलोड करवाया जा चुका है।

Exit mobile version