Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘रात में नागिन बन जाती है मेरी बीवी…’, डीएम साहब मुझे बचा लीजिए, जानें पूरा मामला

October 7, 2025

‘रात में नागिन बन जाती है मेरी बीवी…’, डीएम साहब मुझे बचा लीजिए, जानें पूरा मामला

यूपी डेस्क। देश भर से अजीबो-गरीबो खबर सामने आती रहती है। इसी बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। दरअसल, उत्तर प्रदेश के सीतापुर में संपूर्ण समाधान दिवस पर एक शख्स ने अपने पत्नी से जान बचाने की गुहार लगाई, लेकिन जब जिला मजिस्ट्रेट के सामने सभी लोग हैरान रह गये कि पति ने कहा कि मेरी पत्नी रात में नागिन बन जाती है और उसे डराती है। जिसकी वजह से वो डर के मारे रातों को कभी सो नहीं पाता है।

पत्नी को लेकर पति ने किया ये दावा
पति का दावा है कि उसकी पत्नी उसे जान से मारने की कोशिश करती है। पति की शिकायत पर प्रभारी अधिकारी ने बनती कार्रवाई करने का आदेश दिया है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

पत्नी का झाड़-फूंक भी करवा चुका है
महमूदाबाद के लोधासा के मेराज पुत्र मुन्ना ने शिकायती पत्र देकर बताया है कि उसकी शादी थानगांव के लालपुर की नसीमुन से हुई है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी रात में नागिन बनकर उसे जान से मारने का प्रयास करती है, लेकिन जाग जाने से वह सफल नहीं हो पा रही है। मेराज के मुताबिक वह पत्नी की झाड़-फूंक करवा चुका है। महमूदाबाद कोतवाली में भी फैसला हो चुका है, किंतु समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें