Site icon Dainik Savera Times

इस राज्य में मिला नागलोक; घर में रखी टंकी में छुपे बैठे थे 70 से अधिक सांप, फुफकार से सहमे ग्रामीण

SNAKES GROUP IN Maharajganj : नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोनौली इलाके के हरदी डॉली गांव में एक ग्रामीण के घर के शौचालय की टंकी के नीचे बड़ी संख्या में सांप रह रहे थे। जब मकान मालिक ने सफाई के लिए टंकी के नीचे झांका, तो वहां सांपों का पूरा परिवार देखकर उसके होश उड़ गए।

सांप देखकर डर से कांप गया घर मालिक
शौचालय की सफाई के दौरान मकान मालिक को जब सांप दिखाई दिए, तो वह डर के मारे चिल्ला पड़ा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में गांव के लोग वहां इकट्ठा हो गए और यह खबर पूरे इलाके में फैल गई।

 

वन विभाग को दी गई सूचना
ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी सांपों को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मकान के बेसमेंट में पानी भरा हुआ था, जिसमें कई सांप तैर रहे थे, जबकि कुछ सांप दीवारों पर रेंग रहे थे। यह नजारा देखने में बहुत डरावना था।

70 सांप पकड़े गए – कोबरा, धामिन और पनिहा शामिल
वन विभाग के अधिकारियों ने काफी मेहनत के बाद सभी सांपों को सुरक्षित पकड़ा और उन्हें जंगल में छोड़ दिया गया। डीएफओ (वन अधिकारी) निरंजन सर्वे ने बताया कि कुल 70 सांप थे, जिनमें धामिन सांप, पनिहा सांप, कोबरा जैसे खतरनाक और अलग-अलग प्रजातियों के सांप शामिल थे। इन सभी को रोहन नाला में छोड़ दिया गया।

नेपाल सीमा से सटे जंगलों की वजह से होता है ऐसा
बताया गया है कि यह गांव नेपाल की सीमा के पास है और आसपास घना जंगल है। इस वजह से यहां कभी-कभी इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में सांपों का एक साथ दिखना बहुत ही असामान्य है।

रेस्क्यू के बाद गांव में राहत, लेकिन अब भी डर का माहौल
सभी सांपों के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद गांव वालों और मकान मालिक ने राहत की सांस ली। लेकिन अभी भी लोग डरे हुए हैं, क्योंकि किसी के घर में इतने सांप मिलना आसान बात नहीं है। अब गांव वाले अपने घरों की जांच और सफाई में जुट गए हैं।

Exit mobile version