Site icon Dainik Savera Times

युवक से मारपीट मामले में यूपी सरकार को एनएचआरसी का नोटिस

लखनऊ: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने फिरोजाबाद में एक ग्राम प्रधान द्वारा एक युवक पर हमले के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।एनएचआरसी के उप निदेशक जैमिनी कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “चोरी के आरोपी एक युवक को पेड़ से लटका कर उसके नीचे आग जलाने की मीडिया रिपोर्ट का हमने स्वत: संज्ञान लिया है। 28 मार्च को फिरोजाबाद में दिवाइची के ग्राम प्रधान के नेतृत्व में लोगों के एक समूह द्वारा युवक को पीटा गया और सार्वजनिक रूप से उसके घर के बाहर घसीटा गया, इसलिए एनएचआरसी ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।”

पीड़ित के साथ अमानवीय व्यवहार करने के बाद अपराधियों ने उसे मरा हुआ समझकर फांसी पर लटका दिया।बाद में पीड़ित को उसके जीजा ने बचाया और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।आयोग ने कहा है कि मीडिया रिपोर्ट अगर सच है, तो पीड़ित के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा बनता है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर मामले में दर्ज एफआईआर की स्थिति और पीड़ित के स्वास्थ्य की स्थिति के साथ-साथ मौद्रिक राहत सहित मामले में छह सप्ताह के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।6 अप्रैल को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूरी घटना का वीडियो ग्रामीणों ने रिकॉर्ड किया था। श्रीवास्तव ने कहा कि जब वीडियो वायरल हुआ तो यह लोगों के ध्यान में आया।

 

Exit mobile version