Site icon Dainik Savera Times

Noida Accident: नोएडा में हुआ बड़ा हादसा, नोएडा एक्सप्रेस वे पर एडवरटाइजिंग पोल से टकराई कार, तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश : जिले के नोएडा ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। आपको बता दे कि यहां के मयूर चौराहे के सामने तेज रफ्तार से आ रही कार एडवरटाइजिंग पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार समेत तीन युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को सेक्टर 126 थाना इलाके में नोएडा ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मयूर चौराहे के सामने गाड़ी नंबर यूपी 16 डीएन 9881 टाटा टियागो पोल से टकरा गई। कार सवार तीनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में दो की पहचान ईशान और आर्यन पुत्र सुनील कश्यप निवासी नोएडा एक्सटेंशन पाम ओलंपिया के रूप में पहचान हुई है। एक शव की पहचान बाकी है। नोएडा पुलिस के मुताबिक यह हादसा सोमवार सुबह का है। उन्होंने बताया कि कार पोल से टकरा गई थी। इसमें तीन युवक घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों में से दो मृतकों की पहचान हो चुकी है और तीसरे की पहचान की जा रही है।

Exit mobile version