Site icon Dainik Savera Times

Noida : आइसक्रीम खाने निकला था परिवार, घर में लगी आग, दमकल कर्मियों ने …

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार देर रात सेक्टर-31 के निठारी में एक घर में आग लग गई। उस समय घर में सिर्फ एक 70 वर्षीय महिला थीं। दमकल कर्मचारियों ने उन्हें सुरक्षित निकाला। जानकारी के मुताबिक, आग जोगिंदर चपराना के मकान में लगी थी। वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर खाना खाने के बाद आइसक्रीम खाने के लिए गए थे। इसी दौरान घर में अचानक आग लग गई। आग के कारण एक गैस सिलेंडर भी फट गया जिससे आग तेजी से फैलने लगी। पड़ोसियों ने जोगिंदर और फायर विभाग को दी इसकी सूचना दी। थाना सेक्टर-20 पुलिस और एसीपी फायर विभाग की टीम दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई।

तकरीबन एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। आगजनी के दौरान घर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी थी, जिसे फायर विभाग की टीम ने समय रहते सुरक्षित निकाल लिया।

फिलहाल घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि घर में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Exit mobile version