Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Noida: खसरे के बचाव के लिए शुरू किया जाएगा विशेष टीकाकरण अभियान

December 6, 2022

Noida: खसरे के बचाव के लिए शुरू किया जाएगा विशेष टीकाकरण अभियान

नोएडा: गौतम बुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग खसरे से बचाव के लिए जिले में जल्द ही विशेष टीकाकरण अभियान शुरू करेगा, जिसके तहत पांच वर्ष तक के बच्चों का तीन चरणों में टीकाकरण किया जाएगा। गौतम बुद्ध नगर के उप- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उबैद ने बताया कि नौ जनवरी से 20 जनवरी तक टीकाकरण का पहला चरण चलेगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद 13 फरवरी से 24 फरवरी तक दूसरा और 13 मार्च से 24 मार्च तक तीसरा चरण चलेगा। उबैद ने बताया कि टीकाकरण के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें