Site icon Dainik Savera Times

सुल्तानपुर में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या

सुल्तानपुरः उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञत लोगों ने एक वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में शुक्रवार रात तुलसीराम निषाद (70) की अज्ञत लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पुत्रवधू की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के अनुसार बुजुर्ग का एक व्यक्ति से शुक्रवार को झगड़ा हुआ था और व्यक्ति ने बुजुर्ग को जान से मारने की धमकी दी थी।

 

Exit mobile version