Site icon Dainik Savera Times

संजीव हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दी जानकारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने संजीव हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार शाम यहां बताया कि दो मार्च को हर्ष और राजा ने करीब साढ़े ग्यारह बजे संजीव कुमार(43) की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह मल्लहीपुर रोड़ स्थित रामनगर में फौजी मुकेश कुमार के मकान पर किराए पर रह रही अपनी बहन और जीजा से मिलकर जा रहा था।

मांगलिक ने बताया कि दोनों के बीच मकान में लगे सबमर्सिबल चलाने को लेकर झगड़ा था। उन्होंने बताया कि राजा और हर्ष ने दो मार्च की सुबह शराब पीकर घर के बाहर संजीव कुमार का इंतजार कर रहे थे। जब संजीव कुमार वहां पहुंचा तो राजा ने संजीव को गोली मार दी और दोनों वहां से फरार गए। संजीव कुमार की चार मार्च को देहरादून के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में दूसरा आरोपी राजा अभी फरार है।

Exit mobile version