Site icon Dainik Savera Times

नोएडा में अहपरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में एक गिरफ्तार

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में नाबालिग का कथित तौर पर अपहरण और उसके बाद दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। फेज-तीन थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि कथित आरोपी राजेंद्र (27) करीब एक वर्ष पहले थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करके ले गया था। उन्होंने बताया कि किशोरी ने शिकायत में युवक पर कई बार दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ दिन पहले नाबालिग को बरामद कर लिया गया और बृहस्पतिवार को आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। कुमार ने बताया कि राजेंद्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version