Site icon Dainik Savera Times

भाजपा के पूर्व सांसद के बेटे की मौत मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश

लखनऊः संजय गांधी पोस्टग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में कथित तौर पर इलाज न मिलने के कारण भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक पूर्व सांसद के बेटे की मौत को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। सरकार ने SGPGI के निदेशक को चेतावनी देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

बांदा से सांसद रह चुके भैरो प्रसाद मिश्र शनिवार को अपने बीमार बेटे प्रकाश मिश्र (40) को लेकर SGPGI के इमज्रेंसी वार्ड में पहुंचे थे। आरोप है कि किडनी की बीमारी से पीड़ित प्रकाश मिश्र को भर्ती नहीं किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद भैरो प्रसाद मिश्र SGPGI में धरने पर बैठ गए, जिससे अधिकारी हरकत में आए और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

स्वास्थ्य विभाग संभाल रहे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र के बेटे की पीजीआई लखनऊ में दुखद मौत की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया, प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाए गए संबंधित डॉक्टर को संस्थान से कार्यमुक्त किया जा रहा है। PGI के निदेशक को एक चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में इस तरह की घटना फिर न हो।

Exit mobile version