Site icon Dainik Savera Times

हमारा सर्वसमावेशी संविधान उच्चतम आदर्शें, नागरिक कर्तव्यों, अधिकारों की अभिव्यक्ति: आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि हमारा सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही संविधान उच्चतम आदर्शें, नागरिक कर्तव्यों एवं अधिकारों की अभिव्यक्ति है। मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक नागरिक के मन में उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व विश्वास को मजबूत करता हमारा सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही संविधान उच्चतम आदशरें, नागरिक कर्तव्यों एवं अधिकारों की पवित्र अभिव्यक्ति है।’’

पोस्ट में योगी ने अपील की, ‘‘आइए, राष्ट्रहित और लोकहित के दृष्टिगत हम सभी अपने संविधान के आदशरें का पालन करने का संकल्प लें। जय हिंद!’’ एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सुबह लोकभवन (मुख्यमंत्री कार्यालय) में संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका के पाठन के लिए एक समारोह आयोजित किया गया है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी करेंगे। संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन 1949 में संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाया गया था। संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था।

Exit mobile version