Site icon Dainik Savera Times

जुग-जुग जीए हमारे प्रधानमंत्री… नमो भारत रैपिड रेल में सफर कर यात्रियों ने जताई खुशी

Namo Bharat train

Namo Bharat train

नई दिल्ली। नमो भारत रैपिड रेल की बदौलत दिल्ली से मेरठ जाने वाले सभी यात्रियों के लिए राह आसान हो गई है। 22 फरवरी को पीएम मोदी ने सराय काले खां से मेरठ जाने वाली नमो भारत रैपिड रेल की शुरुआत की, जो महज 55 मिनट में दिल्ली और मेरठ का सफर पूरा करती है। नमो भारत रैपिड रेल की सुविधा से यात्रियों की यात्र सुलभ हो गई है और यात्री पीएम मोदी और सरकार की खूब तारीफ कर रहे हैं।

सोमवार सुबह पहली बार मेरठ से दिल्ली पहुंचे यात्रियों ने बताया कि सफर का अनुभव बहुत अच्छा रहा। यात्रियों का कहना है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो विकास कर रहे हैं उसकी चर्चा हर जगह हो रही है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जुग जुग जीए। जहां पहले मेरठ से दिल्ली आने में 3 घंटे का समय लग जाता था, वहीं अब 50 से 55 मिनट में दिल्ली पहुंच जा रहे हैं।

नमो भारत रैपिड रेल में यात्र कर आए यात्री ने मीडिया से खास बातचीत में कहा कि यात्रा का अनुभव शानदार रहा और मेरठ से दिल्ली आने में मात्र 45 मिनट का समय लगा। सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। वहीं दूसरे शशि चंद्र मंगल नाम के यात्री ने बताया कि वे अभी दुबई घूमकर आए हैं और जो सुविधाएं अब विदेश में मिल रही हैं, वो धीरे-धीरे हमारे देश में भी मिल रही हैं और यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारा देश अब बदल रहा है।

 

Exit mobile version