Petrol-Diesel Price Update : भारत में रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट होते हैं। आपको बता दें की आज यानि 25 सितंबर को जारी ताज़ा दरों में कोई बड़ा बदलाव तो नहीं हुआ है, लेकिन देशभर के वाहन चालकों के लिए यह जानना ज़रूरी है कि उनके शहर में आज का रेट क्या है। अगर आप आज अपनी गाड़ी में फ्यूल भरवाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले एक नज़र इस रिपोर्ट पर डाल लें। आइए विस्तार से जानते हैं…
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
भारत दुनिया के सबसे बड़े कच्चा तेल आयातकों में से एक है। यही वजह है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल मार्केट पर निर्भर करती हैं। वैश्विक स्तर पर तेल की मांग, उत्पादन में कटौती या वृद्धि, भूराजनीतिक तनाव, और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति ये सभी कारक हर दिन कीमतों को प्रभावित करते हैं।
चार प्रमुख महानगरों में ईंधन के ताजा रेट
दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.62 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल ₹104.21 | डीजल ₹92.15 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 | डीजल ₹90.76 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 | डीजल ₹92.34 प्रति लीटर
देश के अन्य प्रमुख शहरों में रेट (25 सितंबर 2025)
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49| डीजल ₹90.17 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92| डीजल ₹89.02 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46| डीजल ₹95.70 प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल ₹104.72| डीजल ₹90.21 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69| डीजल ₹87.80 प्रति लीटर
पुणे: पेट्रोल ₹104.04| डीजल ₹90.57 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30| डीजल ₹82.45 प्रति लीटर
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48 | डीजल ₹91.88 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹105.58| डीजल ₹93.80 प्रति लीटर
सूरत: पेट्रोल ₹95.00| डीजल ₹89.00 प्रति लीटर
नासिक: पेट्रोल ₹95.50| डीजल ₹89.50 प्रति लीटर
जानिए क्या तय करते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
पेट्रोल और डीजल की कीमत सिर्फ कच्चे तेल पर ही नहीं, बल्कि कई अन्य घटकों पर निर्भर करती है:
क्रूड ऑयल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें : वैश्विक बाज़ार में उतार-चढ़ाव का सीधा असर।
एक्सचेंज रेट : डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति से आयात लागत प्रभावित होती है।
सरकारी टैक्स : केंद्र का उत्पाद शुल्क और राज्य का वैट मूल्य में बड़ा फर्क ला सकते हैं।
रिफाइनिंग और डिस्ट्रीब्यूशन कॉस्ट : तेल को शुद्ध करने और उपभोक्ता तक पहुंचाने की लागत भी जुड़ती है।
उपभोक्ताओं के लिए सलाह
ईंधन की कीमतें रोज़ाना बदलती हैं, इसलिए वाहन चालकों को सुबह के अपडेट पर नजर रखना चाहिए। मोबाइल ऐप्स या तेल कंपनियों की वेबसाइट के जरिए अपने शहर के ताजा रेट आसानी से देखे जा सकते हैं।
ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

