Site icon Dainik Savera Times

Petrol Diesel Price : देशभर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर का भाव

Petrol and diesel may become costlier by this much rupees

Petrol and diesel may become costlier by this much rupees

Petrol and Diesel Rates Today: हर सुबह की तरह आज यानी 27 सितंबर को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से कीमतों में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है, लेकिन गाड़ी की टंकी भरवाने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जान लेना जरूरी है। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई वैश्विक और घरेलू कारकों पर निर्भर करती हैं, जिनमें कच्चे तेल का अंतरराष्ट्रीय भाव और विदेशी मुद्रा विनिमय दर सबसे अहम हैं। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…

चारों महानगरों में मौजूदा कीमतें

नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर, डीजल ₹87.67 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल ₹103.05 प्रति लीटर, डीजल ₹90.03 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल ₹105.41 प्रति लीटर, डीजल ₹92.02 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.08 प्रति लीटर, डीजल ₹92.39 प्रति लीटर

देश के कई प्रमुख शहरों में भी कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं:

नोएडा: पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.89 प्रति लीटर
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.16 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹90.99 प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल ₹104.72, डीजल ₹90.21 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45 प्रति लीटर
इंदौर: पेट्रोल ₹106.41, डीजल ₹91.81 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹105.56, डीजल ₹91.80 प्रति लीटर
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.50 प्रति लीटर

कीमतों को प्रभावित करने वाले कारक

– पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव कई कारणों से होता है। बता दे कि भारत अपनी जरूरत का लगभग 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ता है। जब कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो भारतीय तेल कंपनियों की लागत बढ़ जाती है, जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम ऊपर जाते हैं।

– विदेशी मुद्रा दर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कच्चे तेल का व्यापार अमेरिकी डॉलर में होता है। अगर भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर पड़ता है तो तेल का आयात महंगा हो जाता है, जिससे ईंधन की कीमतों में वृद्धि हो सकती है।

– केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला कर भी कीमतों में अंतर का मुख्य कारण है। प्रत्येक राज्य में वैट (VAT) और अन्य कर अलग-अलग होते हैं, इसलिए अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दामों में फर्क देखा जाता है। इसके अलावा रिफाइनिंग और परिवहन की लागत भी अंतिम खुदरा कीमत पर असर डालती है।

– तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे कीमतें अपडेट करती हैं। इसलिए वाहन मालिकों को सलाह दी जाती है कि टंकी भरवाने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक करें। इससे आपको सही कीमत की जानकारी मिलेगी और बजट प्रबंधन भी आसान होगा।

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

Exit mobile version