Site icon Dainik Savera Times

मुर्गों से लदी पिकअप पलटी, लूटने वालों में मची होड़, देखें वीडियो

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेस के कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मुर्गे से भरी पिकअप पलटने के बाद लूटने के लिए मची होड़, दो-दो, तीन-तीन मुर्गे लेकर भागने लगे। जिसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में मुर्गे लदे हुए थे, और जैसे ही गाड़ी पलटी, वहां मौजूद लोग घायलों की मदद करने की बजाय मुर्गे लूटने में लग गए। जिसका जो हाथ लगा, वह उसे लेकर भाग गया।

हादसे का वीडियो वायरल
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग एक्सप्रेसवे पर इकट्ठा होकर पिकअप से मुर्गे निकाल रहे हैं और उन्हें लेकर भाग रहे हैं। यह देखकर ऐसा लग रहा था कि किसी को घायलों की चिंता ही नहीं थी, सबका ध्यान सिर्फ मुफ्त के चिकेन पर था।

 

मौके पर पहुंची पुलिस टीम
जैसे ही पुलिस और यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, उन्होंने भीड़ को हटाया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इसके बाद पुलिस ने पिकअप के घायल चालक और उसके हेल्पर को अस्पताल भिजवाया।

कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा तब हुआ जब अमेठी से फिरोजाबाद की ओर जा रहा पिकअप वाहन कन्नौज के सकरावा थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलट गया। हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। तेज रफ्तार में होने के कारण गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई।

ये भी पढ़ें: बटाला में CM भगवंत मान ने दी करोड़ों की सौगात, कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Exit mobile version