Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar में पलटी पिकअप वैन, 4 लोगों की मौत, 2 घायल

February 10, 2023

Bihar में पलटी पिकअप वैन, 4 लोगों की मौत, 2 घायल

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड में गुरुवार की रात एक पिकअप वैन ने पहले साइकिल को ठोकर मारी और फिर पलट गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, मीरगंज थाना क्षेत्र के कालोपट्टी गांव से रमेश पांडेय की बेटी का तिलक गुरुवार को उत्तर प्रदेश में गया था। रात में ही तिलक समारोह से पिकअप वाहन लौट रहा था। मिश्र बतरहां गांव के पास पहुंचते ही, पिकअप वैन ने एक साइकिल सवाल को ठोकर मार दी। इसके बाद वैन पर से चालक का नियंत्रण खो गया और वैन पलट गई।

इस दुर्घटना में साइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप पलट जाने से उसपर सवार दो लोगों की भी जान चली गई। हथुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी नरेश प्रसाद ने बताया कि मृतकों की पहचान मीरगंज थाने के कालोपट्टी गांव के विश्वनाथ चौहान, अमरजीत चौहान, फुलवरिया के मिश्र बतरहा निवासी रवि कुमार और ओम प्रकाश कुमार के रूप में की गई है।हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें