उत्तर प्रदेश डेस्क: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक बार फिर बाघों का आतंक देखने को मिल रहा है। कुछ ही समय पहले पीलीभीत इलाके के न्यूरिया में दो किसानों की मौत बाघों के हमले में हो गई थी। गुरुवार सुबह फिर से अलग-अलग जगहों पर बाघों के हमले का मामला सामने आया है। बाघ ने 2 महिलाओं समेत 3 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में 50 साल की महिला तृष्णा की मौत हो गई।
सुबह के समय महिला अपने खेत में गई थी, जहां पर छिपे बाघ ने उस पर अचानक हमला कर दिया। तृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई। महिला का शव बरामद कर लिया गया है। इससे कुछ देर पहले मंडरिया के रहने वाले एक किशोर पर बाघ ने हमला किया था। किशोरी की पहचान नीलेश के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि किशोर लगभग 10 मिनट तक बाघ से लड़ता रहा। इसी बीच ग्रामीण मौके पर आ गए और किशोर शोर सुनकर मौके से फरार हो गया।
मंडरिया से पहले अनवरगंज और सहजनिया के इलाकों में आते गांवों में भी बाघ नजर आ चुके हैं। सहजनिया की रहने वाली 50 साल की महिला मीना के ऊपर भी बाघ ने हमला कर दिया। महिला के अनुसार वह खेत में जा रही थी। अचानक गन्ने के खेत से निकले बाघ ने हमला किया और करीब 20 मीटर तक उसे खींच ले गया। हमले के कारण उसे पीठ पर गहरी चोटें लगी हैं। घायल अवस्था में आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
♦खेत गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला, हमला कर महिला को उतारा मौत के घाट
♦4 दिन में दूसरा हमला, 2 महीने में 7 की मौत,
♦4 दिन पहले भी हमले में हुई मौत, बाघ पकड़ से दूर
♦बाघ के हमलों में जान गंवा रहे लोग, फैली दहशत
♦घटना की सूचना के बाद मौके पर मौजूद डीएम… pic.twitter.com/zfwattxiLF
— Knews (@Knewsindia) July 17, 2025
मंडरिया गांव में महिला की मौत के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। डीएम और एसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वन विभाग की टीमें बाघ की तलाश में जुटी हैं। फिलहाल बाघ अधिकारियों को चकमा दे रहा है। इलाके में घूम रहे बाघ का वीडियो ग्रामीणों ने बनाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों में वन विभाग के कार्यशैली के खिलाफ रोष देखने को मिल रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...