Site icon Dainik Savera Times

खुशखबरी, इस दिन आएगी PM किसान योजना की 20वीं किस्त!… जारी होने से पहले जरूर कर लें ये काम

pm kishan youjna 20th Installment

pm kishan youjna 20th Installment

नेशनल डेस्क : अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ ले रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जल्द ही सरकार किसानों के खातों में 20वीं किस्त ट्रांसफर करने वाली है। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 20 जून को PM किसान योजना की 20 वीं किस्त जारी की जा सकती है। लेकिन इससे पहले आपको कुछ जरूरी अपडेट्स करने होंगे, ताकि आपकी किस्त न रुके। आइए जानते है इस खबर के बारे में विस्तार से…

कब आएगी PM किसान योजना की अगली किस्त?

प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत हर साल किसानों को तीन किस्तों में ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है –

-अप्रैल-जुलाई

-अगस्त-नवंबर

-दिसंबर-मार्च

दरअसल, अब तक, 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जून के किसी हफ्ते में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार ने इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 20 जून को PM किसान योजना की 20 वीं किस्त जारी की जा सकती है।

जानते है क्या है PM किसान योजना… ? 

दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों को ₹6000 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता देती है, जो तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को कृषि के खर्चों में राहत देना है। लेकिन यह मदद सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलती है जिनकी जानकारी सही और पूर्ण होती है।

बेनिफिशियरी लिस्ट में चेक करें अपना नाम 

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। वहां ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें। फिर अपने राज्य, जिला, ब्लॉक, और गांव का नाम भरें। इसके बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करें और लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।

eKYC का अपडेट जरूरी है

अगर आपने अभी तक eKYC (इलेक्ट्रॉनिक पहचान) नहीं कराई है, तो आपकी अगली किस्त रुक सकती है। पीएम किसान योजना के तहत रजिस्टर्ड सभी किसानों को eKYC करवाना अनिवार्य है।

eKYC करने के दो तरीके हैं… 

  1. ऑनलाइन OTP के माध्यम से…
    -पीएम किसान वेबसाइट पर जाएं।
    -eKYC विकल्प चुनें।
    -अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
    -OTP आने के बाद उसे सबमिट कर दें।
  2. नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक KYC करवा सकते हैं।

किस वजह से रुक सकती है किस्त ?

कई बार किसानों की किस्त रुक जाती है, और इसके कई कारण हो सकते हैं:

-गलत बैंक खाता विवरण (जैसे IFSC कोड गलत होना, खाता बंद होना)

-आधार कार्ड और बैंक खाते का लिंक न होना

-एक से ज्यादा बार आवेदन करना

-आयकर भुगतान करने वाले सदस्य योजना के लिए योग्य नहीं माने जाते

-आवेदन पत्र में कोई जरूरी डिटेल्स छूट जाना

बैंक डिटेल्स और आधार कार्ड की जानकारी देना जरूरी

योजना के तहत किसानों को सीधे उनके बैंक अकाउंट में पैसे मिलते हैं, इसके लिए किसान को बैंक खाता और आधार कार्ड की जानकारी देनी जरूरी है। अगर आपने अपनी बैंक जानकारी अपडेट नहीं की है, तो आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आपने अभी तक अपने बैंक खाता विवरण या आधार कार्ड की जानकारी अपडेट नहीं की है, तो जल्द से जल्द इसे सही कर लें, ताकि अगली किस्त आपके खाते में आसानी से ट्रांसफर हो सके।

पीएम किसान योजना की अगली किस्त आने से पहले आपको अपना नाम लिस्ट में चेक करना, eKYC अपडेट करना, और बैंक खाता जानकारी सही करना जरूरी है। यह कदम उठाकर आप अपनी किस्त को सुनिश्चित कर सकते हैं।

Exit mobile version