Site icon Dainik Savera Times

PM MODI ने सांसद ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया

**EDS: IMAGE VIA PMO** Varanasi: Prime Minister Narendra Modi with an awardee during a prize distribution ceremony at the Banaras Hindu University, in Varanasi, Friday, Feb. 23, 2024. (PTI Photo) (PTI02_23_2024_000073B)

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में सांसद ज्ञान प्रतियोगिता, सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से संवाद किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने यहां लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी भी देखी। तीन चरणों में हुई काशी सांसद ज्ञन प्रतियोगिता में दो लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। पांच आयु वर्ग में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसके विजेता प्रतिभागियों टीम वन के ओम सिंह, नैतिक मौर्या और शुभम मौर्य को प्रधानमंत्री ने पुरस्कृत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी टीम के विजेता प्रतिभागी अनन्य जायसवाल, यश साहू और अदिति सिंह, तीसरी टीम के दिव्यांशु, सांकृत्य सानिध्य व श्रीकीर्ति मिश्र, चौथी टीम के विजेता प्रदीप कुमार बिंद, श्याम यादव व प्रतिमा वर्मा तथा पांचवीं टीम के प्रतिभागी वेद प्रकाश मौर्य, हर्ष कुमार शर्मा व प्रियांशु पांडेय को भी पुरस्कृत किया। दो चरणों में काशी सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता के छह हजार प्रतिभागियों में मोदी ने विजेता अंश खत्री, मार्जित भास्कर गुप्ता व शरद के नागर को पुरस्कृत किया। काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता की विजेता स्वस्ति द्विवेदी, नवरत्न और डीकेएस श्रीकांत राव को भी मोदी ने पुरस्कार प्रदान किया।

उन्होंने सांकेतिक रूप से कुछ छात्रों को छात्रवृत्ति, पुस्तकें और पोशाक भी वितरित की। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों से मोदी ने संवाद भी किया। प्रधानमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिता पर केन्द्रित काफी टेबल बुक का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंगव देकर वाराणसी संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। योगी ने उन्हें जयघोष का प्रतीक स्मृति चिह्न् शंख पुष्प भेंट दिया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी भी मौजूद थे।

योगी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा, ‘‘आज मैं उनका उन्हीं की काशी में हृदय से स्वागत और अभिनंदन करता हूं’’। अधिकारियों ने बताया कि मोदी बृहस्पतिवार रात को यहां अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे थे और आज उनका कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने का कार्यक्रम है। प्रतिभागियों से संवाद करने के बाद मोदी संत गुरु रविदास जन्मस्थली पर ‘पूजा’ एवं ‘दर्शन’ करेंगे। उसके बाद वह संत गुरु रविदास के 647 वें जयंती समारोह में भी हिस्सा लेंगे।

Exit mobile version