Site icon Dainik Savera Times

PM Modi ने Uttar Pradesh वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का किया उद्घाटन

लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया। उन्होंने ‘ग्लोबल ट्रेड शो’ और ‘इन्वेस्ट यूपी 2.0’ की भी शुरुआत की हैं। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। सरकारी बयान के मुताबिक यह शिखर सम्मेलन 12 फरवरी 2023 तक चलेगा। यह राज्य सरकार का प्रमुख निवेशक शिखर सम्मेलन है।

यह सम्मेलन सामूहिक रूप से व्यापार के अवसरों का पता लगाने और साझेदारी बनाने पर विचार के वास्ते नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, थिंक-टैंक और दुनिया भर के नेताओं को एक मंच प्रदान करेगा। ‘इन्वेस्ट यूपी 2.0’ उत्तर प्रदेश में एक व्यापक और सेवा उन्मुख निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए आवशय़क पारिस्थितिकी तंत्र मुहैया कराएगा।

Exit mobile version